फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तीन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली (बैढ़न) के ताली में संचालित एक बैटरी दुकान, रीवा और सीधी में मौजूद व्यापारी के तीन प्रतिष्ठानों पर सोमवार एक साथ छापे पड़े। मामला टैक्स चोरी से संबंधित है।
विज्ञापन

सोमवार को जीएसटी की एंटी विजन ब्यूरो सतना की छह सदस्यीय टीम ने बैढ़न मुख्यालय पर स्थित दुकान पर छापा मारा। टीम ने तुरंत पूछताछ शुरू करते हुए दस्तावेज जब्त कर लिया। लावा दुकान में स्टॉक का मिलान करते हुए यह देखा है कि कितना बिक्री किया गया है और कितना स्टाॅक है।
इसके बदले कितना टैक्स जमा होना है। दिनभर चली कार्रवाई के बाद टीम ने शाम को दुकान को सीज कर दिया। बताया गया है कि बैटरी दुकान के संचालक दीनानाथ मिश्रा ने लंबे समय से टैक्स जमा नहीं किया था, जबकि एक जीएसटी नंबर पर तीन फर्म संचालित कर रहा है।
विज्ञापन

इसके सीधी और रीवा में संचालित फर्म पर भी सोमवार को कार्रवाई की गई। मुख्य व्यवसाय स्थल सीधी में होना बताया गया है। एंटी विजन ब्यूरो सतना की 20 सदस्यीय टीम ने तीनों जगहों पर कार्रवाई की।
अधिकारियों ने बताया कि सीधी, रीवा व सिंगरौली के स्टॉक व दस्तावेज मिलान के बाद टैक्स चोरी की सही राशि का पता चल पाएगा कि संचालक ने कितने का टैक्स चोरी किया है। छह सदस्यीय टीम में विकास अग्रवाल व वीरेंद्र कुमार निगम सहित विभाग के अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें