फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी आशीष को मिलेगा सिल्वर मेडल

विज्ञापन
आशीष श्रीवास्तव-पुलिस अधीक्षक सोनभद्र - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। अपराध नियंत्रण और विशेष मौकों पर शांति व्यवस्था के बेहतर इंतजाम के लिए स्वतंत्रता दिवस पर जिले के एसपी आशीष श्रीवास्तव को सिल्वर मेडल (प्रशंसा चिह्न) से नवाजा जाएगा। पुलिस महानिदेशक अधिकारियों को पुरस्कृत करेंगे। 2013 बैच के आईपीएस आशीष श्रीवास्तव ने चाहे अयोध्या में श्रीराम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने का समय हो या फिर मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास का, दोनों समय जिले में शांति व्यवस्था बेहतर बनाए रखने की कोशिश की। कोराना महामारी में भी सजगता का परिचय दिया। दुद्धी में दो वर्गों से जुड़े मामलों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया। गैंगस्टर के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें