फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल डिब्बे से फ्लाई ऐश की पहली रैक भेजकर रचा इतिहास

विज्ञापन
एनटीपीसी रिहन्द में हरी झण्डी दिखाकर ट्रेन को रवाना करते कार्यकारी निदेशक व अन्य अधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
बभनी/अनपरा। एनटीपीसी रिहंद ने बॉक्सन रेल डब्बों के माध्यम से एसीसी सीमेंट को एक रेक राख़ भेजकर राख़ उपयोगिता के क्षेत्र मे एक नए युग की शुरुआत की है। एनटीपीसी रिहंद, भारतीय रेलवे और एसीसी लिमिटेड के संयुक्त प्रयासों से 59 बॉक्सन वैगन की एक रैक सोमवार को एसीसी सीमेंट के टिकारिया संयंत्र को भेजकर इतिहास बनाया गया। इसमें 3450 मीट्रिक टन कंडीशंड फ्लाई ऐश एनटीपीसी रिहंद से सीमेंट संयंत्र को भेजा गया। कोविड के नाते नियमों के मद्देनजर भारतीय रेलवे के जीएम इसीआर (आईआर) ललित त्रिवेदी, विवेक सहाय- पूर्व अध्यक्ष रेलवे बोर्ड, सलिल झा पीसीओएम इसीआर, संजीव कुमार शर्मा, संजय कुमार सीएफएटीएम इसीआर, पंकज कुमार सीनियर डीओएम, सुरेश राठी प्रमुख आपूर्ति श्रृंखला एसीसी और अंबुजा सीमेंट, नीरज बंसल हेड रॉ मटेरियल इनबाउंड लॉजिस्टिक्स, मनोज जिंदल निदेशक संयंत्र एसीसी कैमूर, हमेंद्र राठौर निदेशक संयंत्र एसीसी टिकरिया, राम अवध प्रभारी रेलवे ऑपरेशन, एसीसी वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। जबकि बालाजी अयंगर कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी रिहंद), अनंत चरण साहू सीजीएम (ओएंडएम), एके चट्टोपाध्याय जीएम (ऑपरेशन) और एनटीपीसी रिहंद के अन्य विभागीय प्रमुख एनटीपीसी रिहंद फ्लाई ऐश साइलों क्षेत्र में मौजूद थे, जहां से रैक को रवाना किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वीके अत्री, एजीएम (ईएमजी एयू), एनटीपीसी रिहंद ने की। बालाजी अयंगर ने कहा कि एनटीपीसी लिमिटेड, भारतीय रेलवे और एसीसी लिमिटेड के संयुक्त प्रयासों के बाद राख उपयोग के नए युग की शुरुआत हुई है। यह शत प्रतिशत राख उपयोग के विशाल लक्ष्य को प्राप्त करने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। एसी साहू, सीजीएम (ओएंडएम) ने इस स्वप्न को मूर्तरूप करने के लिए एनटीपीसी रिहंद के पूरे ऑपरेशन और रखरखाव टीम का नेतृत्व किया है। बालाजी अयंगर, ईडी (रिहंद) और एसी साहू, सीजीएम (ओ एंड एम) ने हरी झंडी दिखाकर एनटीपीसी रिहंद से रेक को रवाना किया। इसके साथ ही भारतीय रेलवे और एसीसी लिमिटेड सहयोग के साथ नवाचार के माध्यम से राख का उपयोग बढ़ाने में लंबी यात्रा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें