फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी रिहंद को रजत अवार्ड

Sat, 24 Oct 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एनटीपीसी रिहंद के केमिस्ट्री विभाग की क्वालिटी सर्किल टीम (एक्वा) को पिछले दिनों दक्षिण कोरिया में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय क्वालिटी कंट्रोल सर्किल सम्मेलन 2015 में रजत पुरस्कार से नवाजा गया।
 इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा बंगलादेश, श्रीलंका, चीन, जापान, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, हांगकांग, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण कोरिया सहित 14 देशों  की 293 क्वालिटी सर्किल टीमों ने भाग लिया था।
विज्ञापन


 इसमें  भारत के पब्लिक एवं प्राइवेट सेक्टर की 79 टीमों ने अपनी प्रस्तुति दी। कोरियन स्टैंडर्ड एसोसिएशन की ओर से आयोजित सम्मेलन में अपने-अपने देश की राष्ट्रीय क्वालिटी सर्किल सम्मेलन में विजेता बनी टीमों को शिरकत का मौका दिया गया।

 इसमें एनटीपीसी रिहंद की टीम भ्ाी भ्ााग ली थी। प्रतियोगिता के दौरान एनटीपीसी रिहंद की एक्वा टीम ने क्लेरीफाइड वाटर सिस्टम में हाई टर्बिडिटी की आ रही समस्या का  समाधान किया। इसके लिए केमिकल लाइन फ्लाशिंग सिस्टम और डिस्लजिंग सिस्टम का  प्रेशर बढ़ाकर टर्बिडिटी की मात्रा 10 एनटीयू के अंदर लाई गई।
विज्ञापन



इसी प्रस्तुति पर रजत पुरस्कार हासिल हुआ। दक्षिण कोरिया से वापस हुई टीम के लीडर राकेश राम, सदस्य आरएन पांडेय,  आरटी दास, फेसिलिटेटर  दशरथ, कोआर्डिनेटर पीएन प्रसाद को समूह महाप्रबंधक के श्रीधर ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस सफलता ने परियोजना कर्मियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें