फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर कराए हस्ताक्षर, राष्ट्रपति को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण के अवसर पर आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट और आदिवासी वनवासी महासभा ने जिले में हस्ताक्षर अभियान चलाया। म्योरपुर, घोरावल, राबर्ट्सगंज सहित अन्य क्षेत्रों में आईपीएफ से जुड़े लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक पर हस्ताक्षर कर राष्ट्रपति भवन को प्रेषित किया। इसमें उन्होंने कोल व धांगर को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने, हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, मनरेगा में 200 दिन काम व आदिवासी बहुल दुद्धी क्षेत्र में आदिवासी छात्राओं के लिए डिग्री कॉलेज खोलने की मांगें रखीं।
विज्ञापन

हस्ताक्षर अभियान के लिए रासपहरी में जुटे आदिवासियों व पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आईपीएफ के जिला संयोजक कृपा शंकर पनिका ने कहा कि परंपरागत तौर पर आदिवासी मानी जाने वाले कोल व धांगर समाज को जनजाति का दर्जा न मिलना आदिवासियों की उपेक्षा का प्रमाण है। शिक्षा-स्वास्थ्य व रोजगार जैसे बुनियादी सवालों को लेकर सरकार की उपेक्षा का सर्वाधिक खामियाजा आदिवासियों व गरीबों को भुगतना पड़ता है। कहा कि अगर जनपद में सिंचाई के लिए समुचित व्यवस्था की गई होती तो आज अकाल जैसे हालात पैदा न होते। इस मौके पर आदिवासी वनवासी महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोंड, सदानंद कोल, श्रीकांत सिंह, सूरज कोल, लक्ष्मण कोल, युवा मंच की जिलाध्यक्ष रूबी सिंह गोंड, मंगरू प्रसाद, मनोहर गोंड, राम विचार गोंड आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें