फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों के लिए श्याम भक्तों ने शुरू की रसोई

विज्ञापन
अनपरा बाजार त्रिलोकी मंदिर प्रांगण में श्याम भक्तो की रसोई का शुभारंभ करते कोतवाल विजय प्रताप स? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
अनपरा। श्याम भक्त महिला मंडल की ओर श्याम भक्तों की रसोई का शुभारंभ रविवार को अनपरा बाजार त्रिलोकी नाथ मंदिर परिसर में हुआ। इसमें पांच रुपये में जरूरतमंदों को भर पेट भोजन कराया गया। मुख्य अतिथि अनपरा कोतवाल विजय प्रताप सिंह और रेनुसागर चौकी प्रभारी मो. अरशद ने जरूरतमंदों को भोजन परोसकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

श्याम भक्त महिला मंडल की मुख्य सेविका ऊषा गर्ग, प्रीती जैन, नीलम अग्रवाल, धन्नी गर्ग, रानी गोयल आदि ने कहा कि महिला मंडल का उद्देश्य है कि कोई भी गरीब भूखा ना सोए। जरूरतमंदों की मदद करना पुनीत कार्य है। श्याम भक्तों की रसोई की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति से पांच रुपये का सहयोग राशि लिया जा रहा है। श्याम की रसोई अपने निर्धारित समय दोपहर बारह बजे से प्रारंभ होकर शाम चार बजे तक चली। इसमें सैकड़ों लोगों ने श्याम की रसोई के भोजन को ग्रहण किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि पांच रुपये के सहयोग राशि से भर पेट भोजन कराना महिला मंडल द्वारा सराहनीय कदम है। निधी मित्तल, अर्चना जैन, राजरानी गर्ग, रेनू मित्तल, संतोष बंसल खड़िया, दुर्गा गोयल, मुन्नी जैन, चित्रा सिंघल, संतोष बंशल, विमला गर्ग, नीलू त्रिपाठी, रामरती शर्मा, कमला गर्ग, नीतू गोयल, लक्ष्मी बंसल, रानी गोयल, महेश जैन, अनिल जैन, अमित मित्तल, सुरेंद्र गर्ग, गोपाल प्रसाद गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें