फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष

Tue, 09 Dec 2014 10:51 PM IST
संवाददाता अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन ब्लाक के सिंदुरिया गांव में चल रही रामलीला में सोमवार को धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर का मंचन हुआ। श्रीराम के स्पर्श करते ही शिव धनुष खंडित हो गया। सीता ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के गले में वरमाला डाल दी।
विज्ञापन


श्रीराम के उद्घोष से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। धनुष यज्ञ के प्रसंग में मिथिला नरेश राजा जनक के घोषणा के पश्चात शिव धनुष तोड़ने के लिए कई देशों के राजकुमारों स्वयंवर में पहुंचे। लेकिन धनुष को कोई हिला नहीं सका।

वहीं गुरु विश्वामित्र का आज्ञा लेकर श्रीराम ने शिव धनुष को तोड़ दिया। भगवान शिव का धनुष टूटते ही उनके परम भक्त परशुराम क्रोधित होकर स्वयंवर स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


तत्पश्चात लक्ष्मण और परशुराम के बीच संवाद हुआ। संवाद के गंभीरता को देखते हुए भगवान श्रीराम ने मधुरता, धीरज का परिचय देते हुए परशुराम के क्रोध को शांत कराया। इसके बाद राम-सीता एक दूसरे को वर माला पहनाया।
विज्ञापन


इस मौके पर मोहित पांडेय, बब्बू पांडेय, अशोक पांडेय, राम नारायण पांडेय, शुभम पांडेय, बचाऊ पांडेय, राम जानकी पांडेय, मनीष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें