मिर्जापुर कमिश्नर की ओर से आगामी 20 जुलाई को श्रम बंधुओं की बैठक बुलाई गई है। इस मीटिंग में श्रमिकों के हित से जुड़े सवालों को लेकर श्रम बंधु दिनकर कपूर भी शिरकत करेंगे। ठेका मजदूर यूनियन के मंत्री तेजधारी गुप्ता ने बताया कि शासन-प्रशासन व श्रम विभाग के प्रतिनिधियों के समक्ष केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित मजदूरी के बराबर राज्यों में भी मजदूरी दर लागू करने, मजदूरों की सुरक्षा और श्रम कानून प्रदत्त अधिकारों की गारंटी, जनपद के श्रमिकों को ईएसआई लाभ देने जैसे मुद्दों को वर्कर्स फ्रंट व ठेका मजदूर यूनियन की ओर से उठाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि जनपद में मजदूरों के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। स्थिति इतनी बुरी है कि अनपरा, ओबरा आदि परियोजनाओं में राज्य सरकार की ओर से निर्धारित मजदूरी का भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे महंगाई भरे माहौल में गुजर बसर कर पाना श्रमिकों के लिए समस्या बना हुुआ है।