फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में आए 24 मामले, 20 का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के निकायों में सोमवार को समाधान दिवस में 24 मामले आए। इसमेें 20 मामलों का निस्तारण किया गया। चार मामलों के निस्तारण के लिए संबंधितों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ विजय कुमार यादव ने बताया कि नगर विकास मंत्री के निर्देशों के क्रम में सुबह 10 से दोपहर 12 तक जनसुनवाई की गई। यहां तीन मामले आए। सभी का निस्तारण करा दिया गया। जिले के चोपन, डाला, ओबरा, दुद्धी, अनपरा, घोरावल, रेणुकूट और पिपरी नगर पंचायत में सुनवाई हुई। सभी निकायों में कुल 24 मामले आए हैं, जिसमे 20 मामलों का निस्तारण तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिलकर कराया गया। ज्यादातर मामले सफाई, पेयजल, नाली मरम्मत व छुट्टा पशुओं से जुड़े थे। शेष चार मामलों के लिए निर्देशित किया गया है। मौके पर स्वच्छता अभियान से डीपीएम नीरज कुमार, जेई मनीष कुमार सोनकर, जलकर विभाग से विमलेश कुमार, प्रकाश विभाग से रामविलास, आकाश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें