सेवा समर्पण संस्थान कारीडांड़ स्टेडियम में आयोजित दो
दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया।
पचास
मीटर से छह सौ मीटर दौड़ में मुन्नालाल, अरविंद, दिनेश और पूनम अव्वल रही।
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद ने विजयी
प्रतिभागियों को पुरस्कार किया।
ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में
पचास मीटर और सौ मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय करकच्छी के मुन्नालाल ने
प्रथम स्थान हासिल किया। सौ मीटर की दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बभनी
के छात्र अरविंद कुमार,
छह सौ मीटर दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय
असनहर के छात्र दिनेश कुमार और चार सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्राथमिक
विद्यालय मगरमाड़ की छात्रा पूनम पहले नंबर पर रही।
कबड्डी प्रतियोगिता में
प्राथमिक विद्यालय करकच्छी प्रथम, गोला फेक में पूर्व माध्यमिक विद्यालय
डूभा के छात्र ओम प्रकाश प्रथम और लंबी कूद में सोनामति को प्रथम स्थान
मिला। विजयी प्रतिभागियों को दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद और खंड शिक्षा
अधिकारी दिलीप कुमार ने पुरस्कार वितरित किया।
इस मौके पर डीपी सिंह, अनीता
विंद, इंद्रदेव सिंह, यक्षपाल सिंह आदि रहे।