फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से कोयला लदे ट्रेलर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। हाथीनाला थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर रविवार की रात 11 बजे शार्ट सर्किट से कोयला लदे ट्रेलर में आग लग गई। जलते ट्रेलर से कूदकर चालक व खलासी ने अपनी जान बचाई। पुलिस ने फायर बिग्रेड बुलाकर आग पर काबू पाई। हाथीनाला थाना प्रभारी बुद्घ राम सैनी के अनुसार रविवार रात 11 बजे ट्रेलर कोयला लेकर डाला की तरफ आ रहा था। हाथीनाला थाना से कुछ दूरी पर ट्रेलर के इंजन में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। किसी दूसरे वाहनों द्वारा इसकी सूचना मिलते ही हाथीनाला थाना पुलिस हरकत में आई और तत्काल चोपन से फायर ब्रिगेड बुलाकर आग बुझाई। तब तक गाड़ी की केबिन पूरी तरह जल चुकी थी। इससे पहले ट्रेलर चालक और खलासी ने कूदकर जान बचाई। हालांकि चालक व खलासी का नाम पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें