फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्टसर्किट से बाइक में लगी आग

Mon, 30 Mar 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के डाभा गांव में शनिवार की रात शार्टसर्किट से बिजली का केबिल बाइक पर गिर गया और आग लग गई। इससे बाइक ब्लास्ट कर गई और आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


इससे घर में रखा करीब एक लाख रुपये से अधिक का गृहस्थी का सामान जल गया। रात में ही घटना देख मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

 डाभा गांव के रामसनेही जायसवाल के घर के लोग शनिवार की रात खाना खाकर घर में सोए हुए थे। घर के आंगन में ही रामसनेही की बाइक खड़ी थी।

रात करीब नौ बजे घर में बिजली कनेक्शन के लिए गए केबिल में शार्टसर्किट हुई और फिर केबिल बाइक पर गिर गई। इससे बाइक में आग लग गई और फिर बाइक ब्लास्ट कर  गई।

यह संयोग रहा कि परिवार के लोग पिछले कमरे में सोए थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ब्लास्ट की आवाज पर घर वाले बाहर निकले तो देखा कि एक कमरे में आग पकड़ ली है।
विज्ञापन


इसी बीच शोर शराबा सुनकर गांव वाले भी मौके पर पहुंच गए थे। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। रात में ही अगलगी की सूचना थाना पुलिस को दे दी गई। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें