नगवां ब्लाक के ग्राम पंचायत चकया के ग्रामीणों ने घटिया कार्य कराए जाने पर शनिवार को सड़क निर्माण का कार्य रोक कर विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने कहा कि अगर सही ढंग से निर्माण कार्य नहीं कराया जाता है तो किसी भी सूरत में काम नहीं होने दिया जाएगा। अनिल विश्वकर्मा, सज्जब अली, नंदू ने बताया कि पीडब्लूडी की
ओर से चकया प्राथमिक विद्यालय से वैनी बाजार चौराहे तक करीब पांच किमी पुरानी सड़क पर पेंटिंग का कार्य चल रहा है। प्रदर्शन करने वालों में राजकुमार, पप्पू, सरोज, नंदलाल आदि शामिल रहे।