फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटका : पहली ही बारिश में बह गई सड़कों की लागत

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर के नीचे क्षतिग्रस्त सर्विस लेन। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। मानसून की शुरुआती बारिश ने ही जिले में सड़क निर्माण की गुणवत्ता की पोल खोल दी है। लाखों रुपये खर्च कर हाल ही में बनाई और मरम्मत की गईं कई सड़कें पहली बारिश भी नहीं झेल पाईं। शहर से लेकर गांव तक सड़कें जगह-जगह उखड़ गई हैं और उनमें गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रॉबर्ट्सगंज नगर के धर्मशाला चौक से बैंक ऑफ बड़ौदा तक जून माह में सड़क की मरम्मत कराई गई थी। लेकिन, निर्माण के कुछ ही दिनों बाद धर्मशाला चौक के समीप सड़क कई स्थानों पर टूट गई। सड़क पर बने गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। दोपहिया और तीन पहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान हैं और उन्हें हिचकोले खाते हुए सफर करना पड़ रहा है। इसी तरह रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर के नीचे बनी सर्विस लेन भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कीर्ति पॉली हॉस्पिटल के समीप सर्विस लेन कई जगह टूट गई है। करीब एक माह पहले सड़क पर बने गड्ढों को भरा गया था, मगर पुनः गड्ढे बन गए हैं। मिशन हॉस्पिटल और सोमनाथ मंदिर के समीप भी सर्विस लेन टूट गई है। इससे हिचकोले खाते हुए लोगों को चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें