फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दुद्धी को जिला बनाने की मांग तेज न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर मुंसिफ कोर्ट गेट पर प्रदर्शन करते हुए- संवाद
विज्ञापन
दुद्धी। दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को कचहरी परिसर के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। समर्थन में अधिवक्ता भी न्यायिक कार्य से विरत रहकर प्रदर्शन में शामिल हुए। मोर्चा ने जिला बनाओ-विकास कराओ के नारे लगाए और सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की। प्रदर्शन में वक्ता प्रेमचंद यादव और रामपाल जौहरी ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाने की मांग दो दशक से उठाई जा रही है। चुनावी सभाओं में दुद्धी को सभी मानकों पर खरा बताते हुए जिला बनाने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन सरकार बनने के बाद इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कई ऐसे जिले हैं जिनकी आबादी दुद्धी से भी कम है, फिर भी दुद्धी को मानकों का हवाला देकर जिला घोषित नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए दुद्धी को जिला घोषित करने की मांग दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें