विंढमगंज। स्थानीय कस्था में सावन मास में कांवर यात्रा व शोभा यात्रा निकालने को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें इस वर्ष कांवर यात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया गया। यहां बुटबेढवा प्रधान पवन रजक ने कहा कि आगामी सावन मास में निकलने वाली शोभा यात्रा वैश्विक महामारी करोना को दृष्टिगत रखते हुए साथ में सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे, इस नाते नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में निकलने वाले कांवर यात्रा एवं शोभायात्रा को स्थगित कर दिया गया है। बैठक में सुरेंद्र कुमार, वेद मोहन दास, पवन कुमार, राजीव कुमार, रविंद्र शाह, ओम प्रकाश, नंदकिशोर गुप्ता, गगन कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार, राकेश कुमार केसरी, उदय कुमार, दिलीप कुमार, संजय कुमार, अभिषेक प्रताप सिंह, रुपेश केशरी, हर्षित प्रकाश, अमित कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।