फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लोकगीतों से गूंजा शिवद्वार धाम

विज्ञापन
घोरावल के ​शिवद्वार में आयोजित शिव शक्ति महोत्सव में सम्मान के साथ उप​स्थित लोग। स्रोत स्वयं  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
घोरावल। शिवद्वार धाम में आयोजित 43वें शिव शक्ति लोक संगीत महोत्सव में सोमवार की शाम लोक संस्कृति के विविध रंग देखने को मिले। अलग-अलग जिलों से पहुंचे 30 से अधिक कलाकारों ने लोकगीत, भजन, गजल और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया। महोत्सव में गाजीपुर के अवनीश यादव ने राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया तो पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की गीता रानी ने सोहर सुनाकर लोक परंपरा की छटा बिखेरी। देवनाथ यादव ने गजल, महाव के लल्लू भारती ने देवी गीत, चंदौली के दयाराम प्रजापति ने लोकभजन और मधुपुर के सोहन मौर्य ने कहरवा प्रस्तुत किया। श्यामदेव सन्दल ने निर्गुण, राजेंद्र प्रसाद मौर्य ने कवित्त और चुनार के संतोष ने देशभक्ति गीत सुनाकर वाहवाही बटोरी। गिरिया मठहवा के कलाकारों की कर्मा गीत की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता रामनिवास शुक्ला की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि पूर्व सपा जिलाध्यक्ष संजय यादव और विशिष्ट अतिथि लोकपति पटेल व जिला पंचायत सदस्य नीरज श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान लोक साहित्य, संस्कृति और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए तीन विभूतियों को सम्मानित किया गया। सोहन लाल मौर्य को भोजपुरी कवि सम्राट मुंशी मंगल लाल चिर स्मृति सम्मान और रामलाल को पंडित शीतला प्रसाद शुक्ल चिर स्मृति सम्मान प्रदान किया गया। साहित्य के क्षेत्र में 50 वर्ष और पत्रकारिता में 40 वर्ष पूरे करने पर डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव पुष्कर को भीष्म पितामह बाबू विष्णु राव पराणकर सम्मान से नवाजा गया। आयोजक मुन्नर यादव ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें