फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चार बच्चों के साथ बंधी में नहाने गई सात साल की मासूम की डूबने से मौत

विज्ञापन
घोरावल क्षेत्र के तेंदुहार गांव के अकटहवा बंधी में डूबने से मृतक- पारो(फाइल फोटो)स्रोत परिजन - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के तेंदुहार गांव में रविवार की दोपहर बाद अकटहवा बंधी में नहाते समय सात वर्षीय मासूम पारो की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

तेंंदुहार निवासी रामपाल आदिवासी की पुत्री पारो गांव के ही चार अन्य मासूम बच्चों के साथ घर से 400 मीटर दूर अकटहवा बंधी में नहाने के लिए गई हुई थी।
नहाते समय पांव फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई। यह देख दूसरे बच्चों ने शोर मचाया और भागते हुए परिवार वालों को जानकारी दी। शोर पर परिवारीजनों सहित कई ग्रामीण पहुंचे लेकिन तब तक वह गहराई में समा चुकी थी। यह देख परिवार के लोग विलाप करने लगे।
प्रधान राजेंद्र कुमार तिवारी ने पुलिस को जानकारी दी। उभ्भा चौकी इंचार्ज आशुतोष राय ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्ची की तलाश कराई। लगभग दो घंटे बाद उसका शव बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारा तीन बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें