फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: अफसरों की लोकेशन लेकर गिट्टी-बालू लदे ट्रकों को पास कराने वाले सात गिरफ्तार

Thu, 13 Apr 2023 09:18 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

एएसपी मुख्यालय कालू सिंह ने बताया कि खनिज अधिकारी की तहरीर पर पिछले दिनों मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें पासरों की मदद से रोजाना बड़ी संख्या में बिना परमिट और ओवरलोड गिट्टी-बालू लदे ट्रकों को पास कराने का जिक्र था। जांच की गई तो पासरों के गिरोह की पोल खुली। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में ओवरलोड ट्रकों को पास कराने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधिकारियों की लोकेशन लेकर गिट्टी-बालू लदे ट्रकों को पास कराने वाले सात पासरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह पासर बिना परमिट और ओवरलोड वाहनों को तयशुदा रकम लेकर सोनभद्र जिले की सीमा से सुरक्षित पास कराते थे। इस अवैध कार्य से ही उन्होंने काफी संपत्ति भी हासिल की है।

विज्ञापन


पासरों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ ही पुलिस ने उनकी संपत्ति का ब्योरा भी तलाशना शुरू कर दिया है। वहीं, पूछताछ के आधार पर उनके कई अन्य सहयोगियों को भी चिह्नित किया गया है। सदर कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता में एएसपी मुख्यालय कालू सिंह ने बताया कि खनिज अधिकारी की तहरीर पर पिछले दिनों मुकदमा दर्ज हुआ था।

जिले भर में पासरों का नेटवर्क

इसमें पासरों की मदद से रोजाना बड़ी संख्या में बिना परमिट और ओवरलोड गिट्टी-बालू लदे ट्रकों को पास कराने का जिक्र था। मुकदमे की विवेचना के दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्धों को चिह्नित किया। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पासरों के गिरोह की पोल खुली। एएसपी ने बताया कि चोपन से लेकर राबर्ट्सगंज के हिंदुआरी तक पासरों ने नेटवर्क सक्रिय कर रखा था।
ये भी पढ़ें: ज्योतिषियों की शरण में नेताजी! नामांकन से पहले की जा रही है किस्मत के सितारों की गणना

विज्ञापन
Trending Videos

इसके सदस्य खनिज, परिवहन, पुलिस और जांच टीम में शामिल अन्य अधिकारियों का लोकेशन लेकर व्हाट्सएप पर एक-दूसरे को सूचनाओं का आदान-प्रदान करते थे। इन पासरों से जांच की जानकारी मिलते ही खनिज लदे वाहन हाईवे पर जहां-तहां खड़े कर दिए जाते थे और उनका इशारा मिलने पर उसे सुरक्षित ढंग से आगे ले जाया जाता था।

ये हुए गिरफ्तार

एएसपी ने बताया कि सदर कोतवाली पुलिस, सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की मदद से पासर गिरोह में शामिल गढ़वा (झारखंड) निवासी सौरभ सोनी उर्फ सन्नी उर्फ झारखंडी, चोपन के डाला नई बस्ती निवासी गंगासागर चौधरी, डाला बाड़ी निवासी दीपक सिंह, सदर थाना क्षेत्र के गोराही निवासी आलोक सिंह उर्फ वीरेंद्र चौहान, न्यू कॉलोनी निवासी सोमू उर्फ सोम राज यादव, गोइठरी निवासी आशीष कुमार चौहान, रामपुर बरकोनिया निवासी लउआ अनिल कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। उनका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

अवैध कमाई से खरीदे डंपर और ट्रक

पुलिस की गिरफ्त में आए ज्यादातर पासरों की उम्र महज 22 से 26 साल के मध्य है। कम उम्र में ही गिरोह से जुड़कर वह इस कार्य में लग गए। इसके बदले उन्हें अच्छी आमदनी होती थी। एएसपी के मुताबिक एक गाड़ी को पार कराने के बदले में डेढ़ से दो हजार रुपये मिलते हैं। बाद में इसे आपस में बांटते हैं। इस आमदनी से ही कुछ ने डंपर, ट्रक भी खरीदा है। एएसपी मुख्यालय कालू सिंह ने कहा कि जांच के बाद सात पासरों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से तीन का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास है। सभी पासरों पर गैंगस्टर और संपत्ति जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी। उनके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें