फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 का ही हुआ निस्तारण

Tue, 03 Jul 2018 11:24 PM IST
sonebhadra news
विज्ञापन
समस्याएं सुनते डीएम और एसपी।
विज्ञापन
 जिले की तीनों तहसीलों में मंगलवार को लगे तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की भीड़ लगी रही। राबर्ट्सगंज, दुद्धी व घोरावल तहसील में कुल 532 शिकायती पत्र मिले। जिसमें महज 56 मामलों का ही निस्तारण हो सका। 476 मामलों को सात दिनों में निस्तारित करने की हिदायत           दी गई है।  
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज तहसील में डीएम अमित कुमार सिंह व एसपी आरपी सिंह ने समस्या सुनी। सुनवाई करने से पहले तहसील परिसर में विभिन्न विभागों के लगे स्टालों का डीएम व एसपी ने जायजा लिया। सदर तहसील में कुल 273 शिकायतें आई। जिसमें 31 मामलों का निस्तारित मौके पर हुआ। इस मौके पर सीएमओ डा. एसपी सिंह, डिप्टी कलेक्टर रामचंद्र, सीओ विवेकानंद तिवारी, डीडीओ आरबी त्रिपाठी समेत सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। दुद्धी तहसील में एडीएम उमाकांत त्रिपाठी व एसडीएम विशाल यादव के यहां 83 मामले आए। जिसमें सात का निस्तारण हुआ। इसके बाद पांच टीमें बनाकर क्षेत्र में जाकर जमीनी हकीकत के मुताबिक निस्तारण के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों के भेजा गया। टीमों द्वारा पांच मामलों का निस्तारण किया गया। इस तरह कुल 12 मामलों का निस्तारण हुआ। अपर आयुक्त विंध्याचल मंडल सूर्य मणिलाल चंद्र की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। सीडीओ सुनील कुमार वर्मा भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने 176 शिकायतें सुनीं। 13 प्रकरण निस्तारित किए गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें