फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बच्चों की शिकायत पर दो शिक्षकों की हुई सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अटल आवासीय विद्यालय समिति की महानिदेशक निशा अनंत ने शनिवार को गुरमुरा में संचालित विंध्याचल मंडल के अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। बच्चाें के पठन-पाठन और आवासीय व्यवस्था की जानकारी ली। उनके साथ बैठकर भोजन किया। बच्चों से संवाद कर उनकी जिज्ञासाएं दूर की। महानिदेशक को अपने बीच पाकर बच्चे भी उत्साहित रहे। वार्ता के दौरान बच्चों ने जहां अपने सपने और योजनाओं के बारे में बताया, वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के मंत्र भी सीखे। वहीं उन्होंने बच्चों की शिकायत पर दो संविदा शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी।
विज्ञापन

अटल आवासीय विद्यालय का औपचारिक उद्घाटन दिनांक 23 सितंबर को प्रधानमंत्री के हाथों होना है। उद्घाटन की तैयारियों एवं विद्यालय की जमीनी हकीकत को देखने आईं निशा अनंत ने विद्यालय में की गयी सभी व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। सभी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को गुणवत्तापरक पाते हुए संतोष जताया। बच्चों के साथ मेस में भोजन भी किया। अपने बीच महानिदेशक महोदया को पाकर बच्चे काफी प्रसन्न रहे। बच्चों से की गयी वार्ता एवं फीड बैक के आधार पर 02 अध्यापकों की ओर से बच्चों के साथ कठोर व्यवहार किए जाने की शिकायत पाकर तत्काल मौके पर ही उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई। इस अवसर पर उप श्रमायुक्त पंकज राणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें