फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हर तीसरे पंजीकरण के बाद 7 मिनट तक रुकता रहा सर्वर, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बिजली उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ तीन चरणों में दिया जा रहा है। पहले चरण के आखिरी दिन बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज के साथ ही पिपरी स्थित एक्सईएन कार्यालय, बिजली उपखंड कार्यालय एवं उपकेंद्रों पर बकाया बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी रही। पंजीकरण के लिए परेशान उपभोक्ताओं को सर्वर की खराबी ने खूब हलकान किया।
विज्ञापन

आठ नवंबर को ओटीएस योजना शुरू की गई है। तीन चरणों में योजना का लाभ उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। पहला चरण यानी 30 नवंबर तक पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बिल के सरचार्ज में अधिक छूट मिल रहा है। इसके मद्देनजर बृहस्पतिवार को पहले चरण के आखिरी दिन पंजीकरण कराने और बकाया बिल जमा करने के लिए अपने नजदीकी उपकेंद्र, उपखंड एवं एक्सईएन कार्यालय पहुंचे।
राबर्ट्सगंज स्थित एक्सईएन कार्यालय पर शहरी एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए अलग-अलग बने काउंटरों पर उपभोक्ताओं की सुबह से ही भीड़ लगी रही। बिल जमा करने के लिए विभाग के काउंटर पर उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। सर्वर की खराबी से उपभोक्ताओं को लंबे समय तक कतार में खड़ा होना पड़ा। राबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान स्थित उपखंड कार्यालय में भी बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं की भीड़ जुटी रहीं।
विज्ञापन

व्यवस्था में परिवर्तन से बढ़ी परेशानी
शासन के निर्देश पर बिजली विभाग एकमुश्त समाधान योजना चला रहा है। इस योजना से अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को कैसे जोड़ा जाए, इस पर ध्यान नहीं दिया गया। इस नाते भी सर्वर की खराबी से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। विगत वर्षों में चलाई गई ओटीएस योजना से इस बार भिन्न व्यवस्था की गई है। बिजली विभाग के अधिकारियों की मानें तो पहले जहां बिजली विभाग के कर्मचारी मोबाइल में एप खोलकर ओटीएस पंजीकरण कर लेते थे। इससे लाभार्थियों को बिल जमा करने में सुगमता होती थी। इस बार यह व्यवस्था नहीं दी गई है। कार्यालय से ही पंजीकरण संबंधित कार्य हो रहा है, दूसरे सर्वर न चलने से उपभोक्ता बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें