फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पत्नी को पीटकर गंभीर रूप से किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के गौरही गांव में शनिवार की भोर में एक युवक ने लाठी-डंडे से अपनी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर बीच-बचाव किया। पीड़िता ने अपने बच्चों के साथ कोतवाली जाकर पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसका पति उसे अक्सर मारता-पीटता है। वह अपने साथ उसे और बच्चों को रखना नहीं चाह रहा। पूर्व में मायके वाले उसे समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन उसकी आदत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। कोतवाल बाल मुकुंद मिश्रा का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। सुकृत चौकी प्रभारी को आरोपी पति को गिरफ्तार करने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें