फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आपसी विवाद के बाद दंपती ने खाया जहर, वाराणसी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र के सरईगाढ़ गांव में शनिवार को आपसी विवाद के बाद दंपती ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रायपुर थाना क्षेत्र के सरईगाढ़ गांव निवासी विजयमल और शांतिदेवी के बीच अक्सर विवाद होता था। शनिवार की सुबह दस बजे विजयमल (50) का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया। मामला इस कदर तूल पकड़ा कि विजयमल और पत्नी शांति देवी (45) ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। आननफानन उन्हें लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार न होते देख चिकित्सकों ने दोनों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें