फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली जंक्शन स्थित पिलर नंबर 134/9 के समीप रविवार की रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यहां पर मृतक की शिनाख्त करने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे, लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सकी।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब डेढ़ बजे ओबरा डैम की ओर से चोपन की तरफ जा रही मालगाड़ी के चालक ने रेलवे ट्रैक पर खून से लथपथ शव को पड़ा देख स्टेशन मास्टर अरविंद सिंह को सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को ट्रैक से किनारे कर मार्ग बहाल कराया। जीआरपी पुलिस शव को कब्जे में लेकर आस-पास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए जुट गई। सोमवार को जिला अस्पताल में कई लोग शव की पहचान करने के लिए गए थे लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। जीआरपी चौकी इंचार्ज शिवनाथ सिंह ने बताया कि मृतक के घरवालों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें