फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष शमीम व मुख्य सचिव सुरेंद्र अग्रहरि

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कौमी एकता समिति की बैठक वरिष्ठ अधिवक्ता रामलोचन तिवारी की अध्यक्षता में शनिवार को डीसीएफ कार्यालय में हुई। इस दौरान पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें वरिष्ठ सचिव पद पर डीसीएफ अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रहरि व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद शमीम अंसारी को चुना गया।
विज्ञापन

इसमें 19 से 25 नवंबर तक चलने वाले कौमी एकता सप्ताह के दौरान आयोजित की जाने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा की तैयारी पर चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से 24 को कवि सम्मेलन एवं मुशायरा कराने पर सहमति दी। इसके बाद कमेटी के पदाधिकारियों का चयन हुआ। वरिष्ठ सचिव पद पर डीसीएफ अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रहरि व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद शमीम अंसारी का नाम सर्वसम्मति से पारित किया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि सहयोग राशि समिति के अकाउंट में जमा की जाएगी। कवियों का भुगतान चेक या डिजिटल पेमेंट के माध्यम से किया जाएगा। कमेटी के पदाधिकारी व सदस्यों ने धनराशि देने की घोषणा करते हुए करीब एक लाख रुपये का चंदा एकत्रित किया। इस अवसर पर कमेटी के मुख्य संरक्षक महेशानंद भाई, जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम, चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, प्रधान संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, डीसीएफ डायरेक्टर संजीव तिवारी, सपा नगर अध्यक्ष गौस मोहम्मद खान, कोषाध्यक्ष मदन मोहन तिवारी, कमलेश मोहन, गोरख अग्रहरि, शिवशंकर प्रसाद, दीपक तिवारी, धनंजय रावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें