फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर से मैजिक सवार एक की मौत, चालक समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर चोपन थाना अंतर्गत सलखन में शुक्रवार की रात तेज रफ्तार मैजिक सड़क किनारे ट्रक में टकरा गई। हादसे में मैजिक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में रेणुकूट से सामान लेकर मैजिक सवार वाराणसी गए थे। वहां से सामान उतारकर देर रात वापस लौटते समय मुख्य मार्ग पर सलखन के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक में मैजिक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैजिक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मैजिक सवार बेचन सिंह (50) पुत्र जागेश्वर निवासी शिवा पार्क रेणुकूट की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक विनीत कुमार पुत्र अनिरुद्ध राव, रोहित सिंह पुत्र अखिलेश सिंह और आशुतोष सिंह पुत्र मुक्तिनाथ सिंह निवासी रेणुकूट थाना पिपरी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को किसी तरह वाहन से बाहर निकालकर सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल भेजवाया। चोपन एसओ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें