फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे का शव देख बिलख पड़े माता-पिता

विज्ञापन
विज्ञापन
सोन लिफ्ट कैनाल में डूबने से जान गंवाने वाले किशोर अभिषेक का पोस्टमार्टम मंगलवार को हुआ। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी ले गए। अभिषेक का शव देखकर माता-पिता बेसुध हो गए तो नाना की भी आंखों से आंसू नहीं थम रहे।
विज्ञापन

अभिषेक अपने दोस्तों के साथ सोमवार को सोन लिफ्ट कैनाल में नहाने गया था। वहां नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूब गया। उसे बचाने गए न्यू कॉलोनी निवासी शशांक शर्मा और चुर्क के ही परमहंस भी डूबने लगे। शशांक और परमहंस को किसी तरह बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां शशांक की मौत हो गई। वहीं देर शाम अभिषेक का शव भी बाहर निकालने में सफलता मिली। रात भर परिजनों का विलाप जारी रहा। अभिषेक अपने नाना मैनेजर प्रसाद के पास रहकर पढ़ाई करता था। उसके माता-पिता दिल्ली रहते हैं। घटना की खबर के बाद मंगलवार की सुबह वह चुर्क पहुंचे। बेटे का शव देखते ही बिलख पड़े। शव को सीने से लगाकर वह रोते जा रहे थे। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। बाद में शव को अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें