फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र के देखे अभिलेख, बच्चों से पूछा सवाल

Fri, 30 Nov 2018 11:39 PM IST
sonbhadra news
विज्ञापन
देखे अभिलेख, बच्चों से पूछा सवाल
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी राज्य विद्युत उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक एवं जिले के नोडल अफसर डॉ. सेंथिल पांडियान सी ने शुक्रवार को घोरावल ब्लॉक के आदर्श प्राथमिक विद्यालय केंद्र खैरपुर, आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। बच्चों ने विभिन्न तरह के सवाल पूछे। आंगनबाड़ी केंद्र के अभिलेखों की जांच की। पोषाहार वितरण के बारे में जानकारी ली। पारदर्शिता के साथ शासन की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को दिलाने का निर्देश दिया।  
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुना। यहां उन्होंने कहा कि विद्युत तार को बांस-बल्ली के सहारे न दिया जाय। जो भी बिजली के तार बास-बल्ली के सहारे गये हैं, उनको जल्द से जल्द विद्युत पोल खड़ा कर सही किया जाए। बिजली का बिल किसी का भी गलत नहीं होना चाहिए। जिनका बिल त्रुटिवश गलत हो गया है, उसे सुधारने के लिए गांवों में कैंप लगाया जाए। शौचालयों का उपयोग किया। जिसके घर शौचालय बन चुका है, वो शौचालय का प्रयोग नहीं कर रहे हैं, ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करके शौचालय उपयोग के साथ ही शौचालय को साफ-सुथरा रखने के निर्देश संबंधितों को दिये। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया जाय। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान परिसर की साफ-सफाई, स्वच्छ शौचालय, पेयजल, किचन के साथ ही क्लास रूम, किताब व ड्रेस की वितरण की स्थिति जानी। मीनू के मुताबिक खान-पान व्यवस्था के बारे मे जाना। उन्होंने बेहतर शिक्षा दिये जाने की हिदायत संबंधितों को दिया। कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय साथ ही बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाय। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। यहां गर्भवती महिलाओं गोद भराई कार्यक्रम में मौके पर मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकत्री व आशाओं से सरकार से मिलने वाली सुविधाओं के बारे मेें पूछा। कहा कि गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से बचाने के गर्भधारण के समय से ही सही मात्रा में पोषण दिया जाय। आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यालय में मौजूद रिकार्डों को भी उन्होंने देखा। इस दौरान डीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ सुनील कुमार वर्मा, एसडीएम सदर शादाब असलम, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, डीपीआरओ आरके भारती, डीपीओ अजीत कुमार सिंह, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल सेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें