लैंको अनपरा परियोजना में शनिवार को 46वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। लैंको अनपरा के निदेश्क बीके मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी कुंडू की अगुवाई में अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों ने मुख्य द्वार से प्रशासनिक भवन तक पैदल सेफ्टी मार्च किया गया। मिश्रा ने सुरक्षा ध्वजारोहण करते हुए सुरक्षा नियमों और इसके महत्व की जानकारी दी। सुरक्षा को अपने दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान भी किया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुंडू ने कहा कि सुरक्षा नियमोें का पालन करके ही व्यक्तिगत क्षति को रोका जा सकता है और संस्थान की उन्नति सुिनिश्चित की जा सकती है। इसके बाद मौजूद अकर्मचारियों और श्रमिकों को सुरक्षा विभाग के पल्लव कुलकर्णी द्वारा सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। कहा गया कि घर और कार्यस्थल दोनों जगह जगह सुरक्षा का ख्याल रखना जरूरी है। इसके लिए व्यक्ति को सदैव इसको लेकर सजग रहना होगा। इस मौके पर लैंको अनपरा के उपाध्यक्ष अरूण कपूर, वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक एनएन तिवारी, एसडी सिंह, उपमहाप्रबंधक एसके द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।