फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्रेट्री का वेतन रोका, सीडीपीओ से स्पष्टीकरण

विज्ञापन
कोन क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करते सीडीओ डॉ.अमित पाल शर्मा। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने मंगलवार को कोन ब्लाक के स्कूल और मनरेगा से हुए कार्यों का निरीक्षण किया। कार्यों में लापरवाही बरतने पर डोमा के सेक्रेट्री का वेतन रोकने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई और सीडीपीओ से स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

सीडीओ सबसे पहले उच्च प्राथमिक विद्यालय डोमा पहुंचे। शिक्षक विहीन होने के कारण काफी समय से बंद चल रहे इस विद्यालय को एक सहायक अध्यापक को संबद्ध कर संचालित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान नामांकित 58 बच्चों के सापेक्ष 29 उपस्थित मिले। शिक्षक पूरे मनोयोग से अपना दायित्व निभाते मिले। विद्यालय का फर्श और शौचालय जर्जर था। मरम्मत न होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने बीडीओ और ग्राम प्रधान को 15 दिनों में फर्श की टाइलिंग व शौचालय का कार्य पूर्ण कराने को कहा। तब तक विद्यालय पंचायत भवन में संचालित करने के निर्देश दिए। विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे नहीं थे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लीलावती देवी के पास कोई अभिलेख भी नहीं था। डीपीओ को कार्रवाई के लिए निर्देशित करते हुए सीडीपीओ से भी स्पष्टीकरण लेकर अवगत कराने को कहा।
ग्राम पंचायत अधिकारी वीरेंद्र कुमार अनधिकृत रूप से अनुपस्थित थे। बीडीओ ने बताया कि वह नियमित क्षेत्र में नहीं रहते। इस पर नाराज सीडीओ ने सेक्रेट्री का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरुद्ध करने का निर्देश दिया। कहा कि मेरी अनुमति के बिना वेतन भुगतान नहीं किया जाएगा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पंजीकृत 78 के सापेक्ष 48 छात्राएं उपस्थित मिलीं। छात्राएं जमीन पर बैठकर भोजन कर रही थीं। इस पर नाराज सीडीओ ने बीएसए से टाट-पट्टी की व्यवस्था कराने को कहा। विद्यालय से पक्की सड़क की दूरी लगभग 100 मीटर है, लेकिन रास्ता पक्का न होने पर बीडीओ को क्षेत्र पंचायत से कार्य कराने के लिए निर्देशित किया। विद्यालय की बाउंड्री से जुड़े भूमि विवाद को तीन दिन में ओबरा एसडीएम के माध्यम से निस्तारित कराने के लिए कहा। सीडीओ ने पीएचसी कोन का भी जायजा लिया। सीएचसी में अपग्रेड हुई पीएचसी पर आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सीएमओ को निर्देश दिए।

कोन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते सीडीओ डॉ.अमित पाल शर्मा।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें