सोनभद्र। पहली पत्नी के रहते एक युवक ने दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर पहली पत्नी ने पति के खिलाफ जिला प्रोबेशन अधिकारी को शिकायती पत्र दिया। मामला ओबरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। डीपीओ ने पीड़िता का बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि चोपन थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी वर्ष 2013 में ओबरा थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई है। आरोप है कि शादी के कुछ साल बाद ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उसकी एक पुुत्री भी है। प्रताड़ना के चलते वर्तमान में वह मायके में रह रही है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने वाराणसी की रहने वाली एक युवती से शादी कर ली है। डीपीओ अमरेेंद्र प्रोत्सायन ने बताया कि मामले में विवाहिता का बयान ले लिया गया है। पति समेत अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।