पहली पत्नी के रहते एक युवक ने दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी पहली पत्नी को हुई तो उसने विरोध किया। इससे नाराज होकर पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी की पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। मंगलवार को पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पति समेत अन्य के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस के अनुसार बीते 25 अप्रैल को सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद विवाहिता ससुराल से अपने मायके गई थी। विवाहिता का कहना है कि दोबारा ससुराल गई तो पता चला कि उसके पति ने दूूसरी शादी करके पत्नी घर में रखी है। विरोध करने पर पति और उसके परिजनों ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। मंगलवार की रात पीड़िता अपने मायके वालों के साथ कोतवाली पहुंच कर लिखित घटना की तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।