फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों के बाहर मौजूद संदिग्धों की ली गई तलाशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में स्थित बैंकों के अंदर और आसपास शु्क्रवार को पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने फेस मास्क न पहनने वालों को दोबारा बगैर मास्क के मिलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी देकर छोड़ा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने समस्त थाना और चौकी इंचार्जों को अपने-अपने क्षेत्रों के बैंकों का भ्रमण कर वहां मौजूद संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई करनेे का निर्देश दिया है। इसमें लापरवाही बरतने वाले इंचार्जों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसी क्रम में शुक्रवार को राबर्ट्सगंज में प्रभारी कोतवाल नरेंद्र राय के नेतृत्व वाली टीम ने अलग-अलग बैंकों का निरीक्षण कर संदिग्धों से पूछताछ की। उधर सुकृत चौकी इंचार्ज केजी राय ने मधुपुर समेत अन्य जगहों पर स्थित बैंकों की जांच की। रामगढ़, चोपन, शाहगंज, घोरावल, ओबरा, रेणुकूट, बभनी, म्योपुर समेत अन्य जगहों पर भी बैंकों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें