फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम के भरोसे चल रहा निजी अस्पताल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मानक के विपरीत चल रहे निजी अस्पतालों पर प्रशासन की कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रही। सदर एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने कई अस्पतालों का निरीक्षण किया। मानक विहीन संचालन पर न्यू लाइफ हास्पिटल को सील कर दिया गया। अस्पताल में जांच के दौरान कोई चिकित्सक नहीं मिला जबकि वहां तीन महिला मरीज भर्ती थीं। अस्पताल संचालक को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

सदर एसडीएम रमेश कुमार व प्राइवेट अस्पतालों के नोडल अधिकारी डॉ. रामकुंवर की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को इमरती कॉलोनी स्थित न्यू लाइफ हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में बड़ी खामी मिली। यहां कुल तीन मरीज भर्ती थीं। तीन मरीज भर्ती होने के बाद भी अस्पताल में कोई चिकित्सक नहीं था। अस्पताल का संचालन मात्र एक एएनएम के सहारे हो रहा था। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए अस्पताल को सील कर दिया गया। सभी मरीजों को जिला अस्पताल में शिफ्ट कराया गया। अस्पताल में सिर्फ एक ही अग्निशमन यंत्र मिला। इस पर सीरियल नंबर, मैन्युफैक्चरिंग तिथि स्पष्ट नहीं थी। आपरेशन कक्ष भी मानक के विपरीत मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें