फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव तक सील रहेंगी चार राज्यों की सीमाएं

Wed, 23 Sep 2015 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तक छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, बिहार और झारखंड की सीमाएं सील रहेंगी। सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। चुनाव में कानून व्यवस्था को चुस्त और दुरूस्त रखने के लिए रात में फोर्स गांवों में गश्त करेगी। इस दौरान मादक पदार्थों के सेवन और बिक्री पर कड़ी निगाह रखी जाएगी। इसको लेकर चुर्क स्थित पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को मिर्जापुर मंडल के डीआईजी शिव सागर सिंह ने मातहतों को सजग किया।
विज्ञापन


उन्होंने अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की। क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने वालों को चिंहित कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपमहानिरीक्षक ने एसपी शिवशंकर यादव से जिले के  संवेदनशील  और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों के बारे में जानकारी ली। संवदेनशील मतदान केंद्रों पर मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे।

 उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि गांवों में न जाने वाले थाना प्रभारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक शिव शंकर यादव ने मातहतों को जल्द से जल्द लाइसेंस धारियों से असलहा जमा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें