फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसई और एक्सईएन को निलंबित करने की संस्तुति

Tue, 16 Dec 2014 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की तीनों तहसीलों में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन हुआ। घोरावल में डीएम  दिनेश कुमार सिंह ने प्रकरणों की सुनवाई की।
विज्ञापन


इस दौरान लोहिया ग्राम मंगरदहा में 60 विद्युत खंभों को लगाए बिना उसके गायब होने का मुकदमा दर्ज कराए जाने का मामला सामने आया। इसमें डीएम ने अधीक्षण अभियंता तथा अधिशासी अभियंता विद्युत राबर्ट्सगंज को निलंबित किए जाने का संस्तुति पत्र प्रमुख सचिव ऊर्जा को भेजने का निर्देश दिया।

वहीं पेढ़ गांव के अवैध कब्जे की शिकायत पर रमाशंकर, शिवशंकर, रामनाथ के खिलाफ  एफ आईआर दर्ज कराने के निर्देश दिया। इन पर गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई करने की ताकीद की।
विज्ञापन


इस मौके पर एसपी शिवशंकर यादव, विधायक घारेावल रमेशचंद्र दूबे, सीडीओ महेंद्र सिंह, एसडीएम हर्षदेव पांडेय, सीओ अनिल कुमार यादव, पीडी जेपी पांडेय, तहसीलदार घोरावल लालता प्रसाद आदि मौजूद रहे।

इसी तरह राबर्ट्सगंज में एडीएम मनीलाल यादव, एएसपी शंभूशरण यादव, एसडीएम राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने शिकायतों की सुनवाई की। दुद्धी में एसडीएम अभय कुमार पांडेय, एएसपी रामयज्ञ यादव, तहसीलदार दिनेश चंद्र मिश्र ने फरियादियों का दुख-दर्द सुना।
विज्ञापन


तीनों तहसीलों में 212 ने फरियाद लगाई। इसमें 14 मामलों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। वहीं शेष 198 प्रकरणों के लिए संबंधितों को सप्ताह भर के भीतर निस्तारण की ताकीद की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें