फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लापता विकलेश की तलाश में उतरी एसडीआरएफ की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमवार चौकी अंतर्गत सुंदरी गांव निवासी ट्रैक्टर चालक के अपहरण मामले में कोई भी सुराग नहीं मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को प्रयागराज से एसडीआरएफ की टीम बुलाकर परिजनों के बताई जगहों पर तलाशी शुरू कराई।
विज्ञापन

गत जुलाई में ट्रैक्टर ड्राइवर विकलेश अचानक लापता हो गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सुंदरी गांव के ही चार लोगों के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज करते हुए एक युवक को जेल भेज दिया है।
विकलेश का अब तक पता नहीं चल पाया है। परिजनाें ने हत्या की आशंका जताई है। इस पर स्थानीय पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रयागराज से एसडीआरएफ की टीम बुलाकर कनहर बांध के गहरे पानी वाले इलाके में ढूंढने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के मुताबिक पड़ताल लगातार की जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें