फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कनहर बांध पहुंचे एसडीएम, डूब क्षेत्र का देखा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कनहर बांध के जलस्तर में वृद्धि के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। शुक्रवार को अमवार पहुंचे एसडीएम सुरेश राय ने मुख्य बांध पर चढ़ कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली। सिंचाई एवं राजस्व विभाग के कर्मियों से डूब क्षेत्र में अभी भी आबाद लोगों के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

बताया गया कि सुगवामान में एक परिवार अपने घर में ताला बंद कर कहीं गायब हो गया है। उसका नाम विस्थापन सूची में नहीं है। इसके बावजूद वह अपने घर को खाली नहीं कर रहा है। इसी तरह कई परिवार आबाद हैं। उन्हें कई बार संयुक्त टीम की ओर से समझाया गया, मगर वे अपना आशियाना विस्थापन पैकेज का लाभ लिए बगैर छोड़ने को तैयार नहीं है। इस बाबत सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता रवि श्रीवास्तव ने बताया कि इन लोगों का सूची में नाम ही नहीं है। विस्थापन पैकेज की राशि तीन पीढ़ी के लिए ही शासन की ओर से प्रावधान किया गया है। आबाद लोग चौथी पीढ़ी के दायरे में आ रहे हैं। वस्तु स्थिति की जानकारी लेने के बाद एसडीएम ने कुछ विस्थापित परिवारों से मुलाकात भी की। उनसे डूब क्षेत्र खाली करने की भी अपील की। इस मौके पर अमवार चौकी इंचार्ज महेंद्र यादव, सहायक अभियंता नरसिंह राम सिंह, दिग्विजय सिंह, नंदलाल यादव, श्रवण कुमार, लेखपाल महेंद्र यादव, पंकज चौबे, सुशील पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें