फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंडी समिति पहुंचे एसडीएम, मंडी में बिना मास्क प्रवेश किया वर्जित

विज्ञापन
दुद्धी मंडी परिसर में दुकानों की जांच करते एसडीएम रमेश कुमार। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
दुद्धी। कृषि मंडी समिति परिसर में शनिवार की सुबह एसडीएम दुद्धी रमेश कुमार धमक पड़े। जहां थोक सब्जी विक्रेताओं द्वारा कोविड के निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ायी जा रहीं थीं। इसपर नाराज एसडीएम ने दुकानदारों को फटकार लगाते हुए दो-दो मीटर की दूरी बनाते हुए दुकान लगाने और मास्क पहनने के लिए निर्देशित किए। मंडी के कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई बिना मास्क पहने सब्जी बेचता है तो उसके खिलाफ 500 रुपये चालान काटा जाएगा। कोविड-19 गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया तो चालान की कार्रवाई करते हुए मंडी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। अधिकारी के सख्त तेवर देखकर बगैर मास्क लगाए लोग मुंह छिपाते नजर आए। इस दौरान एसडीएम के निर्देश पर मंडी कर्मियों ने ध्वनि विस्तारक यंत्र से किसानों को निर्देशित किया गया व्यापार करने से पहले आप सभी मास्क लगा लें अन्यथा जिन्होंने मास्क नहीं लगाया है उनके खिलाफ जुर्माने की राशि वसूली जायेगी। इस दौरान मंडी निरीक्षक बब्बन राम के साथ अन्य मंडी कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें