फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा गोदाम की जांच करने पहुंचे एसडीएम

विज्ञापन
दुद्घी क्षेत्र के जाबर गांव में पटाखा गोदाम का निरीक्षण करते एसडीएम रमेश कुमार। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने सभी एसडीएम और क्षेत्राधिकारियों को आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण कर संयुक्त आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। आदेश के क्रम में बृहस्पतिवार को दुद्धी एसडीएम रमेश कुमार और सीओ राम आशीष यादव ने जाबर गांव में पटाखे के गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने जांच रिपोर्ट एडीएम को भेज दिया है।
विज्ञापन

दोपहर बाद एसडीएम और क्षेत्राधिकारी जाबर गांव में पटाखा गोदाम की जांच करने के लिए पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि जाबर गांव में पटाखा गोदाम है, जो दुद्धी से विंढमगंज मुख्य मार्ग से 15 मीटर दूरी पर अंदर है। वहां अग्निशमन वाहन आसानी से पहुंच सकता है। स्थल के पास कोई आबादी नहीं है। भंडारण कक्ष में विद्युत की कोई वायरिंग नही पाई गई। भंडारण कक्ष में आतिशबाजी की सामग्री होना नही पाया गया। भंडारण कक्ष में मात्र अग्शिमन यंत्र लगा था तथा अन्य रक्षक उपायों का होना नहीं पाया गया। इस संबंध में लाइसेंसी धारक को निर्देशित किया गया कि यथाशीघ्र आवश्यक समस्त रक्षक उपायों की व्यवस्था मानक के अनुरूप तत्काल कर लें। उन्होंने बताया कि संयुक्त आख्या एडीएम को भेज दी गई है। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि राबर्ट्सगंज, ओबरा और घोरावल एसडीएम और सीओ से भी आख्या उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें