सोनभद्र। कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने ग्राम पंचायत कोटा में कराए गए विकास कार्यों से संबंधित पत्रावलियों का अवलोकन किया। सेके्रेटरी समेत अन्य को जिन कार्यों की शिकायती हुई उनकी बिंदुवार रिपोर्ट तैयार को शीघ्र मुहैया कराने का आदेश दिया। ताकि शीघ्र जांच की कार्रवाई पूर्ण की जा सके।
चोपन ब्लॉक के कोटा के ग्राम प्रधान के खिलाफ डीएम को शिकायती पत्र प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि गांव में कई कार्य हुआ ही नहीं और सरकारी धन को निकाल लिया गया है। शिकायत की जांच केलिए तीन सदस्यीय टीम बनाई गई थी। टीम को प्रारंभिक जांच में टीम ने 178.261 लाख की वित्तिय अनियमितता/दुर्विनियोग की पुष्टि हुई। टीम ने जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। डीएम के निर्देश पर कोटा मामले की अंतिम जांच एडीएम की अगुवाई में की जा रही है। शुक्रवार को एडीएम ने कोटा में कराए सड़क, शौचालय, घाट समेत अन्य कार्यों से जुड़े पत्रावलियों को मंगा कर जांच किया।