फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र के सिकरवार ग्राम पंचायत के शिकारपुर गांव की शुभवंती देवी (27) पत्नी मनोज की गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। करीब 15 दिन पूर्व वह संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से झुलस गई थी। इसके बाद परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उपचार के दौरान गुरुवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे महिला ने दम तोड़ दिया। उधर मृतका के पिता ने रायपुर थाने में तहरीर देकर पुत्री को दहेज के लिए जलाकर मारने का आरोप लगाया है। पिता ने मृतका के पति और ससुर के खिलाफ एफआईआर के लिए तहरीर दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक बृज मोहन सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें