फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से स्कूटी सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी गांव में बुधवार की शाम ट्रक के धक्के से स्कूटी सवार बटेश्वर (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वह एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते थे। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बुधवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के होना गांव निवासी बटेश्वर से किसी काम से राबर्ट्सगंज गए थे। वहां से शाम करीब सात बजे वह स्कूटी से वापस अपने घर जा रहे थे। अभी वह हिंदुआरी गांव के पास पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से जा रहे ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मारते हुए निकल गया। आसपास के लोगों ने घायल के घरवालों और पुलिस को घटना की सूचना दी। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने घायल को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। यहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। रात में ही ट्रामा सेंटर से परिजन शव को लेकर जिला अस्पताल लोढ़ी पहुंचे। पुलिस ने कहा कि शव का पीएम कराकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया, जो तहरीर मिलेगी उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
सड़क हादसे में चार घायल, एक रेफर
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरी गांव में बुधवार की दोपहर मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर बाइक सवार ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया। इससे चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एबुंलेंस ने घायलों को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने एक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। हादसे में सीता कुमारी (13) पुत्री लक्षनधारी, सीमा (14) पुत्री जय सिंह, राजमती (12) पुत्री जयसिंह निवासी चांगा, नंदलाल (24) पुत्र बाबूलाल गोड़ निवासी बलियरी घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया गया, जहां राजमती के सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार म्योरपुर बाजार से सामान खरीद कर अपने घर जा रहे थे कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। थानाध्यक्ष रमेशचंद्र ने बताया कि बाइक सवार चार लोगों को बैठा कर गाड़ी चला रहा था और अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया।बताया कि ट्रक को पकड़ कर थाने में खड़ा करा लिया गया है।
विज्ञापन

खंभे से टकराकर बाइक सवार तीन घायल
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के खड़देउर गांव में बुधवार को अनियंत्रित होकर बाइक सवार तीन युवक बिजली के खंभे से टकरा गये। घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार शाहगंज थाना क्षेत्र के सिद्धि गांव निवासी ईश्वर (25) तथा जितेंद्र (20) और उनके साथ रिश्तेदारी का विजय (25) एक बाइक पर बैठकर शिवद्वार की ओर जा रहे थे। रास्ते में असंतुलित होकर बाइक बिजली के खंभे में जा टकराई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी के सिर व हाथ पैर में चोट आई। विजय को अधिक चोट लग गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।किसी ग्रामीण ने एंबुलेंस को सूचना दी, तो मौके पर पहुंचे एम्बुलेंस की मदद से तीनों युवकों को घोरावल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। ईश्वर तथा जितेंद्र का उपचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ। लेकिन विजय को गंभीर चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें