राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान कार्यक्रम के अंर्तगत जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय सभागार में मंगलवार को माध्यमिक स्तर (कक्षा-9 एवं 10) में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इसमें कुल 66 छात्रा-छात्राओं ने माडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाया। बच्चों ने अक्षय ऊर्जा, सोलर लाइट आदि पर माडल प्रस्तुत किया। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के माडल का मूल्यांकन पांच सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी ने किया।
इसके अलावा तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल के जरिए उसका मूल्यांकन किया जाएगा। बेस्ट माडल का चयन होने पर पुरस्कृत भी किया जाएगा।
पांच सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी में रामकिशुन, पद अध्यापक, प्राचार्य डायट सोनभद्र, डा. सुषमा गुप्ता, प्रवक्ता विज्ञान, प्राचार्य डायट सोनभद्र, उषा सिंह, प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इंटर कालेज राबर्ट्सगंज सोनभद्र, मुहम्मद अब्दुल सलाम आरिफ, प्रवक्ता भौतिक विज्ञान, राइं कालेज शक्तिनगर और निशा सिंह, सहा. अ. जीव विज्ञान राबाइं कालेज राबर्ट्सगंज शामिल हैं।
वहीं तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल के सदस्यों में डा. रविंद्र कुमार पांडेय, असि. प्रोफेसर वनस्पति विज्ञान, राजकीय महाविद्यालय ओबरा सोनभद्र, डा. किशोर कुमार सिंह, एसोसियेट प्रोफेसर रसायन विज्ञान, राजकीय महाविद्यालय ओबरा सोनभद्र, आशुतोष सिंह प्रवक्ता, रसायन विज्ञान, राजा शारदा महेश इंका राबर्ट्सगंज शामिल हैं।
इस मौके पर संतोष कुमार श्रीवास्तव, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, रामा शिक्षा अभियान, जीपी सिंह, जिला समन्वयक, रामा शिक्षा अभियान, अब्बुलैस सिद्दीकी मौजूद रहे।