फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेंगे स्कूल, साफ-सफाई के साथ तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के मामलों में कमी होने के बाद शासन ने सोमवार से स्कूल खोलने का आदेश दिया है। अभी नौ से 12वीं तक की सभी कक्षाओं का संचालन शुरू होगा। स्कूलों के खुलने से ऑनलाइन पढ़ाई में रोजाना आ रही समस्याओं से निजात मिलेगी ही साथ ही बच्चे भी मोबाइल के बजाय अध्यापकों से ज्ञानार्जन कर सकेंगे। शासन का निर्देश आने के बाद स्कूल प्रबंधन और बच्चे इसकी तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन

पिछले एक माह से स्कूल-कॉलेज बंद चल रहे हैं। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही थी, लेकिन बच्चे ऑनलाइन कक्षा से नहीं जुड़ पा रहे थे। किसी के पास मोबाइल की कमी तो कहीं एक ही मोबाइल से पढ़ने वाले तीन लोग होने से कई बच्चों की पढ़ाई इस दौरान अधूरी रह गई। स्कूलों के खुलने से अभिभावकों की चिंता खत्म होगी और बच्चे बेहतर व एक बराबर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। स्कूलों को खोले जाने से पूर्व सभी 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों की कक्षाओं की धूलाई व सैनिटाइजेशन रविवार को करा दिया गया। ताकि बच्चों को आने के बाद कोई समस्या न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें