सोनभद्र। कड़ाके की ठंड को देखते हुए कक्षा आठ तक के विद्यालयों में छुट्टी फिर बढ़ा दी गई है। अब 17 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। स्कूल अब 18 जनवरी को खुलेंगे।
बीएसए नवीन पाठक ने बताया कि अत्यधिक ठंड, शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए जिले में समस्त बोर्डों के कक्षा आठ तक के विद्यालयों में 16 और 17 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। हालांकि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों को स्कूल आना होगा। जबकि बच्चों की छुट्टी रहेगी। बताया कि निर्देश के उलंघन पर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र यादव ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों (कक्षा 9 से 12 तक) में कक्षाएं अगले आदेश तक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगी। विद्यालयों में ठंड से बचाव के प्रबंध करने की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन की होगी। विद्यार्थियों को किसी भी दशा में बाहर या खुले स्थान पर नहीं बैठाया जाएगा।