फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता चल रहे स्कूल, नोटिस देकर गए भूल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। शासन के निर्देशों के बावजूद जिले में बिना मान्यता वाले स्कूलों का संचालन बेधड़क जारी है। विभाग सिर्फ नोटिस देकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर चुका है। बच्चों के भविष्य के साथ खेल रहे स्कूल अभिभावकों की जेब को भी मोटी चपत लगा रहे हैं।
विज्ञापन

बिना मान्यता वाले स्कूलों के खिलाफ अप्रैल में ही शासन ने अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इन स्कूलों में नामांकित बच्चों का दाखिला अभिभावक की सहमति से नजदीकी सरकारी स्कूलों में कराने को भी कहा गया था। विभाग की ओर से कार्रवाई के नाम कुछ स्कूलों को बंद कराकर अभियान की इतिश्री कर ली गई। बिना मान्यता के संचालित 70 स्कूलों को नोटिस जारी किया गया। इसमें कोन ब्लॉक के 7, करमा में 5, चोपन में 22, चतरा 4, राबर्ट्सगंज 3, घोरावल में 8, दुद्धी में 6 और बभनी ब्लाक में 15 स्कूल शामिल हैं। जमीनी हकीकत कुछ और है। सदर ब्लॉक के साथ ही चतरा, सलखन, ओबरा, चोपन, दुद्धी, इमलीपुर, शाहगंज, घोरावल, मधुपुर, नई बाजार, बीजपुर, म्योरपुर, नगवां, सिलथम, कोटा, बीजपुर बाजार, महुली, जरहा, केकराही-करमा सहित अन्य इलाकों में डेढ़ सौ से अधिक स्कूल बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं। इन क्षेत्रों में बिना पंजीकरण के कोचिंग सेंटर भी चलाए जा रहे हैं। जहां बच्चों से भारी भरकम रकम वसूली जाती है। विभाग की ओर से पिछले दिनों कुछ स्कूलों को कार्रवाई के नाम पर बंद भी कराया गया था मगर एक महीने में ही विद्यालय फिर से खुल गए हैं।
बिना मान्यता के संचालित कई स्कूलों को बंद कराया गया है। बड़ी संख्या में स्कूलों को नोटिस भी जारी किया गया है। उन पर कार्रवाई प्रचलित है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। - हरिवंश कुमार, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें