फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: स्कूल जा रही छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म, चार दिन तक बनाए रखा बंधक, गिरफ्तार

विज्ञापन
चोपन पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया पोक्सो का आरोपी।
विज्ञापन
सोनभद्र/चोपन। थाना क्षेत्र के एक गांव से पांच दिन पूर्व पढ़ने निकली छात्रा के रास्ते से लापता होने के मामले का पटाक्षेप हो गया है। एक युवक को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी रास्ते से छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। चार दिन तक बंधक बनाकर रखने के साथ ही कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को पीड़िता की बरामदगी के साथ ही बृहस्पतिवार की सुबह आरोपी को चोपन बैरियर से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद बंधक बनाकर दुष्कर्म, अपहरण के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत चालान कर दिया गया। पिता ने गत 23 अगस्त को चोपन थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनकी 15 वर्षीय बेटी सुबह 10 बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी। बाद में पता चला कि प्रतीप नामक युवक उसे रास्ते से बहला-फुसलाकर भगा ले गया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि आरोपी ने उसे अगवा कर बंधक बना लिया है। पुलिस ने दबिश देकर पीड़िता को बरामद कर लिया। उससे मिली जानकारी के आधार पर अपहरण में दर्ज मामले में बंधक बनाकर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता के मुताबिक पूछताछ के बाद पकड़े गए बर्दिया निवासी प्रतीक पांडेय उर्फ मुकेश का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें