फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बारिश से स्कूल परिसर बना तालाब

विज्ञापन
अनपरा स्थिति एक विद्यालय में भरा बारिश का पानी। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
अनपरा विद्युत डीएवी विद्यालय परिसर में हल्की बारिश के बाद ही जलभराव की समस्या गंभीर हो जा रही है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से परिसर के कई हिस्सों में पानी जमा हो जाता है। इससे विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। छोटे बच्चों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे फिसलने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय परिसर और आसपास बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। कई स्थानों पर गंदगी भी फैली हुई है। बारिश के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, लेकिन नियमित फॉगिंग और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अभिभावकों में चिंता है।

विद्यालय के शौचालयों की स्थिति को लेकर भी अभिभावकों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से परिसर में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने, शौचालयों की नियमित सफाई, झाड़ियों और गंदगी की सफाई कराने तथा फॉगिंग और कीटनाशक दवाओं का नियमित छिड़काव कराने की मांग की है। साथ ही विद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें